Home Maharashtra कांग्रेस ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने अधिकारियों...

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने अधिकारियों को हटाने की मांग की

17
0
Nagpur: Congress candidate of Nagpur Lok Sabha Nana Patole with Ramtek Loksabha candidate Kishore Gajbhiye (L) interact with the media during a press conference, in Nagpur, Friday, April 26, 2019. (PTI Photo) (PTI4_26_2019_000208B)

मुंबई। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए विवादित और सत्ताधारी दल को मदद करने वाले अधिकारियों को हटाने की मांग की है।
कांग्रेस ने कहा कि राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला का करियर संदिग्ध और विवादास्पद है। उन पर विपक्षी नेताओं को धमकाने के अलावा उनके फोन टैप करने जैसे गंभीर आरोप हैं। इसलिए पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए रश्मि शुक्ला समेत सभी विवादास्पद अधिकारियों को हटाया जाना चाहिए।