मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने ऑनलाइन साइबर ठगी के लिए बैंक खाते और SIM कार्ड उपलब्ध कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सिर्फ 10 बैंक खातों के जरिए करीब 24 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है.
पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई हो सकती है. गिरफ्तार आरोपियों में एक कैब ड्राइवर भी शामिल है. पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, SIM कार्ड और पैसों के ट्रांजेक्शन की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार महाराष्ट्र के बाहर दूसरे राज्यों और संभवत: विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं.
दूसरे लोगों के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खुद के अलावा दूसरे लोगों के नाम पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवा रहे हैं. इन बैंक खातों से SIM कार्ड लिंक करने के लिए भी अलग-अलग लोगों के नाम पर मोबाइल SIM खरीदे जा रहे थे.
बैंक खाते खुलवाने के बाद आरोपी पासबुक, ATM कार्ड, चेकबुक, SIM कार्ड और बैंक खातों से जुड़े अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लेते थे. इसके बाद इन बैंक खातों और SIM कार्ड का इस्तेमाल साइबर अपराधों के लिए किया जाता था.
गुप्त सूचना की पुष्टि के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. शुरुआती जांच में उनके ऑनलाइन साइबर ठगी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद मालाड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 को सौंपी गई.
पुलिस ने आरोपियों से बरामद किया ये सामान
क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 88 पासबुक, 143 चेकबुक, 100 ATM कार्ड, बैंक खातों से जुड़े अन्य दस्तावेज, अलग-अलग कंपनियों के 24 मोबाइल फोन, 167 SIM कार्ड, 2 लैपटॉप, अन्य सामग्री बरामद की गई है.





Users Today : 19
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 348
Users Last 30 days : 1027
Users This Month : 638
Users This Year : 9588
Total Users : 70795
Views Today : 21
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 421
Views Last 30 days : 1309
Views This Month : 824
Views This Year : 10861
Total views : 106884
Who's Online : 0


