मुंबई : पिछले महीने त्रिपुरा में हुई हिंसा की आंच अब महाराष्ट्र तक पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को इस हिंसा की आंच में राज्य के तीन शहर अमरावती, नांदेड़ और नासिक झुलस गए। नांदेड़ में बंद और विरोध प्रदर्शन के आह्वान ने शुक्रवार को हिंसक मोड़ ले लिया। उपद्रवी तत्वों की ओर से जबरदस्ती दुकानें बंद कराने की कोशिशें हुईं जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर पथराव किया गया। इस घटना की वजह से शिवाजीनगर इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
महाराष्ट्र के अमरावती में भी शुक्रवार को पत्थरबाजी हुई जिसके बाद इलाके के कई हिस्सों में तनाव फैल गया। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने त्रिपुरा में हुई हिंसा के खिलाफ कुछ संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों पर पथराव किया जिससे माहौल तनावग्रस्त हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैयाब चौराहे पर शरारती तत्वों द्वारा दुकानों पर पथराव किया गया। घटना के बाद दुकानदारों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
अमरावती शहर में आठ हजार से अधिक लोग जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एक ज्ञापन सौंपने के लिए जमा हुए थे। इस ज्ञापन में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अत्याचार को रोकने की मांग की गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब लोग ज्ञापन सौंपकर लौट रहे थे तभी चित्रा चौक और कपास बाजार के बीच तीन स्थानों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। मुंबई में भी रजा अकादमी ने त्रिपुरा हिंसा को लेकर मुंबई बंद का आह्वान किया था। इस आह्वान पर मुस्लिम समुदाय ने अपनी दुकानें बंद रखी थीं।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


