Home Crime मुंबई तट के पास नाव से नकद और अवैध शराब बरामद, तस्करी...

मुंबई तट के पास नाव से नकद और अवैध शराब बरामद, तस्करी के नेटवर्क का पता लगा रहीं एजेंसियां

3
0

मुंबई। भारतीय तटरक्षक दल (आईजीसी) ने मुंबई तट के पास डीजल की तस्करी में शामिल होने के आशंका में एक नाव को रोका और उससे नकद और अवैध शराब की बरामदगी की। विगत 10 सितंबर को गैर कानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर आईजीसी ने अपने अत्याधुनिक गश्ती जहाज को उस जगह भेजा।
आईजीसी ने अंधेरे में जहाज को रोका और उस पर सवार हुए लोगों और नाव की अच्छी तरह से तलाशी ली। तलाशी के दौरान अवैध शराब और बिना हिसाब-किताब वाला लगभग 10 लाख रुपये नकद मिला।
जहाज और चालक दल के छह सदस्यों को मुंबई हार्बर लाया गया। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कई एजेंसियां मिलकर इस संदिग्ध तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए संयुक्त जांच कर रही हैं।