Home Crime ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से रिख्शा चालकों में दहशत; 62 रिक्शा चालकों...

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से रिख्शा चालकों में दहशत; 62 रिक्शा चालकों पर 10 हजार रुपए का जुर्माना

7
0

उल्हासनगर : गत दो सप्ताह से ओबर सीट रिक्शा पर यात्रियों को बैठाने के खिलाफ ट्रैफिक विभाग पुलिस कार्यवाई में तेजी ला दिया है, जिससे रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया है। अभी तक करीब 62 रिक्शा चालकों पर 10 हजार रुपए का दंड ट्रैफिक विभाग पुलिस द्वारा किया जा चुका है। इस कार्यवाई को लेकर रिक्शा चालकों में ट्रैफिक पुलिस विभाग के खिलाफ नाराजगी व्याप्त हो गई है, रमाकांत चव्हाण रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह भुल्लर (विक्की के नेतृत्व में रिक्शा चालकों ने ट्रैफिक पुलिस कार्यालय पर धावा बोलकर चेतावनी दी थी की अगर यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वे आंदोलन करेंगे। इसके बावजूद, ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 62 रिक्शा चालकों पर प्रत्येक 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया, ट्रैफिक विभाग पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाई से रिक्सा चालकों में हड़कंप मचा है, पुलिस के इस कार्यवाई से नाराज रिक्शा चालकों ने ट्रैफिक पुलिस कार्यालय पर पहुंचकर चेतावनी दी है कि अगर यह कार्रवाई नहीं रुकी तो वे तीव्र आंदोलन करेंगे, मिली जानकारी अनुसार गत सप्ताह ट्रैफिक पुलिस ने 10 रिक्शा चालकों पर प्रत्येक 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया था, लेकिन अदालत ने रिक्शा चालकों को राहत देते हुए उन पर प्रत्येक 2,000 रुपए का जुर्माना लगाया था। उसी समय, रमाकांत चव्हाण रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह भुल्लर (विक्की) और यूनियन के महासचिव अप्पा कुलकर्णी ने ट्रैफिक पुलिस को चेतावनी दी थी की अगर दंडात्मक कार्रवाई नहीं रोकी गई तो आंदोलन किया जाएगा.