मुंबई : नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा वार किया है. एक कार्रवाई में सामने आई ड्रग्स की खेप में जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने ड्रग्स बनाने वाली सामग्री बारमद की. अब पुलिस उस ठिकाने और उन लोगों तक पहुंचने में जुटी है, जो इस पूरे खेल के पीछे हो सकते हैं.
मुंबई में नशे के कारोबार के खिलाफ पायधुनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की क्राइम डिस्क्लोजर टीम ने एमडी यानी मेफेड्रोन ड्रग्स की बिक्री और निर्माण से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 435.90 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 13 लाख 5 हजार 300 रुपये बताई गई है.पुलिस ने ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया है.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर एमडी ड्रग्स बेच रहे तीन आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल गुलशन अरोरा (39), मोहम्मद आसिफ इकबाल शेख (44) और सईद असलम शेख (33) के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं.
मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस को ड्रग्स बनाने की सामग्री के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने उल्हासनगर, ठाणे जिला के एक घर में कार्रवाई की. यहां से मेफेड्रोन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई. पुलिस अब इस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं. पायधुनी पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई सीनियर अधिकारियों के मार्गदर्शन में की. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है.





Users Today : 12
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 128
Users Last 30 days : 725
Users This Month : 246
Users This Year : 11267
Total Users : 72474
Views Today : 12
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 876
Views This Month : 309
Views This Year : 12942
Total views : 108965
Who's Online : 0


