मुंबई : मुंबई के अस्पतालों और ब्लड बैंक में खून की भारी कमी आ गई है। सरकारी अस्पताल में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। लोगों के छुट्टियों के दौरान शहर से बाहर जाने के कारण ये कमी सामने आई है। ऐसे में लोगों से जल्द से जल्द रक्तदान करने की अपील की गई है।
मरीज और उनके परिवारों को हो रही परेशानी
ब्लड बैंक में यह कमी मरीज और उनके परिवारों के लिए पहले से ही मुश्किल हालात को और भी खराब कर रहा है। पिछले शुक्रवार को टाटा मेमोरियल अस्पताल में मेघना अग्रवाल की मां का ग्रेड-ए कैंसर के लिए ऑपरेशन हुआ था इस दौरान परिवार को डोनर खोजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हालांकि उन्हें एक डोनर मिल गया, लेकिन अंतिम मौके पर वॉलंटियर का ब्लड प्रेशर ज्यादा होने के कारण उसे आयोग्य घोषित कर दिया गया था।
इसी तरह सायन और केईएम अस्पताल में इलाज करा रहे 28 साल के प्रतीक अहीरे का हीमोग्लोबिन स्तर 5 प्वाइंट से नीचे गिर जाने के कारण उनके परिवार को भी पूरे शहर में ब्लड की तलाश में भटकना पड़ा।
एक पोस्ट ने बदली तस्वीर
मरीजों की परेशानी को देखते हुए टाटा मेमोरियल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सी. एस. परमेश ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट कर लोगों से रक्तदान की अपील की।
उनकी इस पहल का जबरदस्त असर देखने को मिला। डॉ. परमेश ने बताया कि रविवार को अलग-अलग कैंपों और अस्पताल परिसर में हुए रक्तदान से 200 यूनिट खून इकट्ठा हुआ, जबकि अस्पताल की दैनिक जरूरत 100 यूनिट की है।
इसके अलावा, कई हाउसिंग सोसायटियों ने भी आने वाले दिनों में अपने परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया है।
प्रमुख सरकारी अस्पताल में घटा स्टॉक
छुट्टियों के सीजन में हर साल मुंबई में खून की कमी देखने को मिलती है, जिससे इमरजेंसी मरीजों को परेशानी होती है और पहले से तय ऑपरेशन टालने पड़ते हैं। इस बार केईएम, नायर, सायन और कूपर जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों में स्टॉक काफी कम हो गया है।
केईएम अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल को रोजाना 100 से 200 यूनिट खून की आवश्यकता होती है, लेकिन फिलहाल उनके पास केवल 100 यूनिट के आस-पास ही स्टॉक बचा है।
उन्होंने बताया कि हालिया कैंप उन्हें सामान्य की तुलना में 30 यूनिट कम खून मिला है, हालांकि जल्द ही एक और कैंप आयोजित किया जाएगा।
डॉ. परमेश ने यह भी जानकारी दी कि देशभर में रक्तदाताओं की एक ‘नेशनल रजिस्ट्री’ तैयार करने की दिशा में काम चल रहा है, ताकि आपात स्थिति में डोनर्स से तुरंत संपर्क किया जा सके।





Users Today : 4
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 674
Users This Month : 252
Users This Year : 11273
Total Users : 72480
Views Today : 5
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 820
Views This Month : 317
Views This Year : 12950
Total views : 108973
Who's Online : 0


