Home Maharashtra मुंबई : पुलिस को बिजली का झटका देकर आरोपी फरार

मुंबई : पुलिस को बिजली का झटका देकर आरोपी फरार

55
0

मुंबई : ट्राम्बे इलाके में रहने वाले एक आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस शुक्रवार को उसके घर गई, लेकिन बिजली का झटका देकर वह भाग गया। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। ट्रॉम्बे के चिता कैंप इलाके में रहने वाले अब्दुल करीम उर्फ दुबई अकरम (27) पर मारपीट, डकैती और चोरी सहित कई गंभीर अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ट्रॉम्बे पुलिस को जानकारी मिली कि अब्दुल दो दिन पहले घर आया था। इसी सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची। लेकिन जैसे ही उसने दस्तक सुनी, अब्दुल ने पुलिस से छुटकारा पाने के लिए एक बिजली के तार को दरवाजे के किनारे से जोड़ा और चालू कर दिया। दरवाजा खोलने की कोशिश करने पर पुलिस वालों को करंट लगा। इसके बावजूद किसी तरह पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया।