Home Crime कांदिवली में हुई दिल दहला देने वाली घटना, तीन लोगों ने की...

कांदिवली में हुई दिल दहला देने वाली घटना, तीन लोगों ने की आत्महत्या!

209
0

मुंबई : मुंबई के कांदिवली इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस में घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। जिसमें यह लिखा गया है कि आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने इतना बड़ा कदम उठाया है।
यह घटना मुंबई कांदिवली इलाके में स्थित गणेश नगर की है जहां पर गरुडा पेट्रोल पंप के सामने खान गली में असगर अली अपने परिवार के साथ रहता था। बीती शाम तकरीबन 6:40 पर पुलिस को परिवार के सुसाइड की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि घर का मालिक असगर अली जफर अली लोहे की रोड पर रस्सी की सहायता से फांसी लगा चुका था। जबकि उसकी दो लड़कियां जिसमें से एक 11 वर्ष जमीन पर, जबकि 8 साल की बच्ची कुर्सी पर मृत अवस्था में मिली। लड़कियों के मुंह पर स्टीकर लगा हुआ था।
मुंबई पुलिस के डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और इसी वजह से यह सुसाइड किया गया हो सकता है। जो सुसाइड नोट पुलिस को मिला है उसमें यह बात लिखी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और सभी एंगल पर पुलिस अपनी जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। जिसके बाद में ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वाकई में यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।