मुंबई : दशकों से कोई शहर अपने लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है, इसका अंदाजा शहरी अनुभव से लगाया जाता है। ऐसे में आईआईटी-बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने भारत के शहरों में रहने वाले लोगों की जीवन शैली की एक लिस्ट जारी की है। इसमें भारत में लैंगिक समानता का भी जिक्र किया गया है। इसके तहत चेन्नै को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगहों में सबसे ऊपर रखा गया है, जबकि बिहार के पटना शहर को सबसे कम अनुकूल बताया गया है। लाइफ स्टाइल की बात करें तो कुल मिलाकर 14 शहरों की लिस्ट में मुंबई सबसे ऊपर है। इसके बाद दिल्ली, कोलकाता और चेन्नै का नंबर आता है। वहीं लैंगिक समानता की बात करें तो केवल चेन्नै, कोलकाता और मुंबई औसत स्कोर से आगे हैं, जबकि इंदौर, जयपुर और पटना औसत से नीचे हैं।
एल्सेवियर पत्रिका में छापे एक लेख में कहा गया है, ‘महिलाएं शहरों का अलग तरह से अनुभव करती हैं। स्थायी शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की जरूरतों को पूरा करना आवश्यक हो जाता है।’ रिसर्च में पाया गया कि जयपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर सबसे अधिक है, वहीं चेन्नै में सबसे कम है। रिसर्च में पाया गया कि पुरुषों और महिलाओं के बीच साक्षरता दर में अंतर जयपुर में सबसे अधिक (13.2%) और कोलकाता में सबसे कम (5.4%) है। महिलाओं के लिए बेरोजगारी दर पटना में सबसे अधिक है। यह शहरी औसत 73 के चार गुना से अधिक है। शहरों की लाइफस्टाइल में बिजली, पानी, शिक्षा मूल बातें हैं। रिसर्च के अनुसार, पटना में केवल 36% शहरी घरों में ही ट्रीटेड पानी का उपयोग होता है। पुणे में साक्षरता सबसे अधिक (91%) और आश्चर्यजनक रूप से हैदराबाद में सबसे कम (83%) थी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 443
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 418
Users This Year : 9368
Total Users : 70575
Views Today : 5
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1147
Views This Month : 568
Views This Year : 10605
Total views : 106628
Who's Online : 0


