मुंबई : यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे के स्टेशनों वाया वसई रोड से होकर चल रही 3 और त्योहार विशेष ट्रेनों को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन सं. 06521 यशवंतपुर-जयपुर सुविधा साप्ताहिक त्योहार विशेष प्रत्येक गुरुवार को यशवंतपुर से 11.30 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 6.35 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 से 31 दिसम्बर तक चलेगी।
ट्रेन सं. 06522 जयपुर-यशवंतपुर सुविधा साप्ताहिक त्योहार विशेष प्रत्येक शनिवार को जयपुर से रात 10.15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन 12 दिसम्बर से 2 जनवरी तक चलेगी। 06205 केएसआर बेंगलुरु- अजमेर त्योहार विशेष प्रत्येक शुक्रवार को केएसआर बेंगलुरु से शाम 5 बजे प्रस्थान कर रविवार को शाम 5.30 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 से 25 दिसम्बर तक चलेगी।
06206 अजमेर- केएसआर बेंगलुरु त्योहार विशेष प्रत्येक सोमवार को अजमेर से सुबह 5.30 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 5।30 बजे केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। ट्रेन 14 से 28 दिसम्बर तक चलेगी। ट्रेन सं. 06534 केएसआर बेंगलुरु-जोधपुर त्योहार विशेष प्रत्येक रविवार को केएसआर बेंगलुरु से शाम 5 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 4.50 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन 13 से 27 दिसम्बर तक चलेगी। ट्रेन सं. 06533 जोधपुर- केएसआर बेंगलुरु त्योहार विशेष प्रत्येक बुधवार को जोधपुर से 05.15 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 05.30 बजे केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। ट्रेन 16 से 30 दिसम्बर तक चलेगी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


