मुंबई : नवी मुंबई से लापता कार हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली इलाके में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पड़ी एक कार मिली, जिसमें चालक की सीट पर एक पुतला बैठाया गया था और उसे जलाने का प्रयास भी किया गया था। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार, यह कार मुंबई के एक युवक की बताई गई है। इस दशा में कार मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह और क्षेत्राधिकारी शाहाबाद राकेश वशिष्ठ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कपिल देव सिंह के अनुसार, गाड़ी का नंबर महाराष्ट्र का है। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई के रहने वाले विशाल ने अपने भाई के कार समेत लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। शाहजहांपुर हाइवे पर एक कार खाई में पलटी हुई मिली जिसकी चालक सीट पर पुतला रखा था। अधिकारी के मुताबिक, पुतला कंबल और कपड़े से बनाया गया था और उसको टोपी और मोजे पहनाए गये थे। गाड़ी के साथ पुतले को जलाने का प्रयास किया गया लेकिन सभी शीशे बंद होने की वजह से गाड़ी पूरी तरह जल नहीं पाई। एएसपी ने कहा कि पुलिस टीमें सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं और विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाराष्ट्र से लापता युवक की लोकेशन शाहाबाद के आसपास मिली थी और उसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि यह कार महाराष्ट्र से चलकर गुजरात के सूरत और झुंझुनूं से होकर उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 38
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 148
Users This Year : 2930
Total Users : 64137
Views Today : 6
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 362
Views This Month : 224
Views This Year : 3539
Total views : 99562
Who's Online : 0


