Home Maharashtra मुंबई : कांदिवली पश्चिम के अभिलाख नगर इलाके में दुकान में लगी...

मुंबई : कांदिवली पश्चिम के अभिलाख नगर इलाके में दुकान में लगी आग

92
0

मुंबई : कांदिवली पश्चिम के अभिलाख नगर इलाके में रविवार सुबह करीब 6 बजे एक लॉन्ड्री की दुकान में आग लग गयी। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद लॉन्ड्री में रखा सारा कपड़ा जलकर राख हो गया। फिलहाल, आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।