मुंबई : आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के पनवेल शहर में एक बिल्डर समूह और उससे जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों पर छापे मारने के बाद 160 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आयकर विभाग ने 10 दिसंबर को पनवेल (रायगढ़ जिले) और पड़ोसी वाशी में 29 स्थानों पर छापे मारे थे। सीबीडीटी ने कहा कि अब तक समूह की 163 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। इसमें छापे के दौरान बरामद 13।93 करोड़ रुपये नकद शामिल है। बोर्ड ने कहा कि फ्लैटों और जमीनों की बिक्री से संबंधित लेनदेन के सबूत जब्त किए गए हैं।





Users Today : 8
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 127
Users Last 30 days : 678
Users This Month : 256
Users This Year : 11277
Total Users : 72484
Views Today : 11
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 150
Views Last 30 days : 826
Views This Month : 323
Views This Year : 12956
Total views : 108979
Who's Online : 0


