भिवंडी : भिवंडी के आईजीएम उपजिला अस्पताल के प्रसूति विभाग में कोई भी स्त्रीरोग विशेषज्ञ न होने कारण प्रसूति के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिवार वालों ने अस्पताल पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं इस प्रकरण में आईजीएम उपजिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक ने बताया कि भर्ती होने के पहले ही गर्भवती महिला की हालत काफी गंभीर थी, प्रसूति विभाग का पूरा स्टॉफ लगा हुआ था, जिसे काफी प्रयास के बाद भी बचाया नहीं जा सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के आजमीनगर की रहने वाली गर्भवती महिला नुजहत अंसारी (24) को प्रसूति के लिए बुधवार को आईजीएम उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नुजहत को आईजीएम में हुई पहली प्रसूति में एक बेटी हुई थी, यह उनकी दूसरी प्रसूति थी। लेकिन प्रसूति के दौरान ही उनकी मौत हो गई, मृतक नुजहत अंसारी के पति इरफान अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसूति विभाग की घोर लापरवाही के कारण उनकी गर्भवती पत्नी की प्रसूति के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ न होने के कारण उनकी गर्भवती पत्नी का समय पर उपचार नहीं हो सका, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है।
उल्लेखनीय है कि आईजीएम उपजिला अस्पताल के प्रसूति विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही पहले भी कई बार प्रकाश में आ चुकी है,अभी पिछले महीने एक गर्भवती महिला से प्रसूति के दौरान उससे बेडशीट साफ कराने का मामला प्रकाश में आया था। विधायक रईस शेख द्वारा जिसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने अस्पताल का दौरा करके जांच का आदेश दिया था।





Users Today : 4
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 347
Users Last 30 days : 836
Users This Month : 294
Users This Year : 9244
Total Users : 70451
Views Today : 5
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 481
Views Last 30 days : 1085
Views This Month : 408
Views This Year : 10445
Total views : 106468
Who's Online : 0


