Home Crime मुंबई : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 लोग गिरफ्तार

मुंबई : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 लोग गिरफ्तार

121
0

मुंबई : पुलिस ने मुंबई के घाटकोपर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर ऋण बकाए के भुगतान के नाम पर कथित रूप से लोगों को ठगने के मामले में छह महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 61 साल के एक मुंबई निवासी की शिकायत के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को कॉल सेंटर पर छापा मारा और परिसर से 132 सिम कार्ड, 11 कम्प्यूटर और सात मोबाइल फोन बरामद किए।
शिवाजी पार्क पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह कॉल सेंटर पिछले साल अप्रैल से काम कर रहा था और आरोपी कोविड-19 वैश्विक महामारी का फायदा उठाकर उन लोगों को कथित रूप से ठग रहे थे, जिन्होंने बैंकों और अन्य वित्तीय कंपनियों से ऋण लिया है। अधिकारी ने बताया कि ये लोग उन कंपनियों के कर्मी बनकर उधार लेने वालों को फोन करते थे और उन्हें बकाया राशि की तुलना में बेहद कम राशि लेकर ऋण का निपटान करने का प्रस्ताव देते थे