Home Maharashtra विरार : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विरार : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

57
0

विरार : स्थानीय पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने विरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब उसकी लड़की घटना के दिन क्लासेस के सामने खेल रही थी, उसी दौरान आरोपी उसका हाथ पकड़कर क्लास के अंदर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। यहां तक कि आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि किसी को उक्त घटना के बारे में मत बताना। पीड़िता की मां की शिकायत व बयान के आधार पर पुलिस सुशांत नामक आरोपी के खिलाफ कलम 376,376 (2)(एन),506 व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।