दिल्ली : दिल्ली में 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में एनआईए और दिल्ली पुलिस दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है लेकिन सूत्रों के अनुसार, सिद्धू मुंबई भाग चुका है। वहीं सिद्धू के एक नजदीकी ने उसके बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। सिद्धू किसान आंदोलन की आड़ में तीसरा फ्रंट खड़ा करके अपनी राजनीति चमकाना चाहता था।
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को असफल करने के मकसद से ही पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ने 26 जनवरी को लाल किले में झंडा फहराने के लिए किसान युवाओं को भड़काया था। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस के साथ किसानों का टकराव भी हुआ था। इसके बाद किसानों ने दीप सिद्धू का विरोध किया तो वह दिल्ली से भागकर राजपुरा के शंभू बार्डर के नजदीक स्थित अपने दोस्त के होटल में पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार, 26 जनवरी की रात होटल में रुकने के बाद 27 जनवरी की सुबह सिद्धू सड़क मार्ग से मुंबई चला गया।
सूत्रों के अनुसार, किसान आंदोलन की आड़ में दीप सिद्धू ने 2022 चुनाव के लिए तीसरे फ्रंट को खड़ा करना था। दीप सिद्धू की ओर से किसान आंदोलन की शुरुआत में शंभू बार्डर पर धरना लगाया गया था लेकिन सिद्धू धरने में कम बल्कि बॉर्डर के नजदीक अपने साथी के बने होटल में ज्यादा रहता था। वहां पर वह अपने साथी समेत दिल्ली से जुडे़ कुछ लोगों से फोन पर बात कर आदेश हासिल करता था और उन्हीं आदेशों पर ही वह धरने में गर्मख्याली बातें करता था। सिद्धू ने उन्हें बताया कि वह 2022 में किसान आंदोलन की आड़ में तीसरा फ्रंट खड़ा कर पंजाब में चुनाव लडे़गा तो वह पीछे हट गए।





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


