Home Maharashtra मनपा का स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान, ४,७२८.८३ करोड़ रुपए का प्रावधान

मनपा का स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान, ४,७२८.८३ करोड़ रुपए का प्रावधान

67
0

मुंबई : मुंबई महानगरपालिका ने जनता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए बजट में ४,७२८.८३ करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके माध्यम से कोरोना टीका, अस्पतालों की इमारत व विस्तार, स्वच्छता, अस्पताल स्टाफ आदि पर खर्च किया जाएगा।
कोरोना काल में मुंबईवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। लोगों में जहां सतर्कता आई है, वहीं मनपा ने भी स्वास्थ्य संसाधनों को विकसित करने पर जोर दिया है। मुंबई में १ करोड़ लोगों को कोरोना टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह टीबी, मलेरिया, एड्स, डेंगू आदि बीमारियों का टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष २०३० तक शत-प्रतिशत बच्चों को टीका देने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है।
कोरोना को कंट्रोल करने के बाद मनपा ने बड़े पैमाने पर कोरोना टीकाकरण के अभियान की शुरुआत की है। मुंबई में कोरोना का रिकवरी रेट ९४³ है और डबलिंग रेट ४११ दिन है, जो देश के अन्य राज्यों से बेहतर है। मुंबई में अब भी कोरोना के ८० केंद्र हैं, जिनमें ११,०० वेंटिलेटर और २२४ आईसीयू कक्ष उपलब्ध हैं।