मुंबई : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की महत्वाकांक्षी कोस्टल रोड परियोजना के कार्य को गति देने के लिए मुंबई मनपा ने २,००० करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। कुल १२,९५० करोड़ रुपए की लागतवाली इस परियोजना में १,१८९.७५ करोड़ रुपए अब तक खर्च हो चुके हैं। मुंबई के समुद्री तट से गुजरनेवाली इस कोस्टल रोड परियोजना के पहले चरण में १०.५८ किमी मार्ग का काम पूरा किया जाएगा। कुलाबा से लेकर बांद्रा सी-लिंक तक प्रथम चरण में कार्य होगा। ८ लेन की इस परियोजना में ४.३५ किमी सड़क ऊपर से गुजरेगी जबकि ३.४५ किमी भूमिगत सुरंग ६ लेन की बनाई जाएगी। ५० हेक्टेयर समुद्री भूखंड का भराव किया जा चुका है। १५.३३ किमी लंबी दूरी तक बिना किसी सिग्नल के सफर किया जा सकेगा। साथ ही १,८५६ वाहनों की क्षमतावाली भूमिगत पार्विंâग बनाई जाएगी। इस परियोजना का कार्य वर्ष २०१८ से शुरू किया गया था, जिसका ३०ज्ञ् कार्य पूरा हो चुका है।
हाल ही में सबसे बड़ी सुरंग बनानेवाली मशीन ‘मावला’ का उपयोग कर उक्त परियोजना के लिए सुरंग बनाने का काम शुरू किया गया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ‘मावला’ मशीन से सुरंग खुदाई कार्य का उद्घाटन किया था। इस मौके पर मनपा आयुक्त सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। बता दें एल एंड टी कंपनी और हिंदुस्थान कंस्ट्रक्शन कंपनी मिलकर उक्त परियोजना का निर्माण कार्य कर रही हैं। एल एंड टी कंपनी ‘मावला’ मशीन के माध्यम से प्रियदर्शनी पार्क से मरीन ड्राइव तक सुरंग की खुदाई की जाएगी। यह सुरंग मलबार हिल के नीचे से लगभग ४०० मीटर तक नीचे होकर जाएगी। दोनों सुरंगों की लंबाई २.०७ किमी होगी। अगले १८ महीने में मावला सुरंग की खुदाई का काम पूरा करेगा।





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


