Home Crime नौसेना अधिकारी हत्या : जांच में जुटी पुलिस की 10 टीमें

नौसेना अधिकारी हत्या : जांच में जुटी पुलिस की 10 टीमें

58
0

मुंबई : 29 जनवरी को चेन्नई एयरपोर्ट से नेवी के अधिकारी सूरज दुबे को अगवा किया था. वहीं फिरोती में 10 लाख की रकम नहीं मिलने पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने सूरज दुबे को मुंबई के पालघर के जंगलों में लेकर जिंदा जला दिया था. बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दुबे की मौत हो गई थी. वहीं इस मामले की जांच में अब पालघर पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं. इसके साथ ही नेवी भी मामले की जांच में जुट गई है.
चेन्नई से अगवा किए गए नेवी के अधिकारी सूरज दुबे को अज्ञात अपहरणकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र के पालघर में जला देने के मामले की जांच में अब पुलिस की 10 टीमों के साथ ही नौसेना की टीम भी जुट गई है. जांच में यह बात सामने आई है कि नेवी अधिकारी कर्ज में डूबा हुआ था और उसने लाखों रुपए शेयर बाजार में भी निवेश किए थे जो डूब गए थे. नौसैनिक के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के दस अधिकारियों के नेतृत्व में 100 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है.