ठाणे : ठाणे की शिल डायघर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सुबह ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने काम पर जाने वालों से लूटपाट करता था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 66 हजार रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है।
गिरफ्तार मोहम्मद इब्राहिम उर्फ मम्मू, मुस्तफा उर्फ मुस्तू पावसकर तथा मुजम्मिल उर्फ गुड्डू उर्फ हॉरर शेख मुंब्रा स्थिर अमृतनगर के रहने वाले हैं। इसमें एक ऑटो चालक और दो उसके साथी हैं। सभी को पुलिस हिरासत में रखा गया है। मोहम्मद इब्राहिम के खिलाफ मुंब्रा में 5 और नांदेड़ के लडगंज में 1, मुस्तफा के खिलाफ मुलुंड, चारकोप तथा मुंब्रा में कुल 6 मामले दर्ज हैं। 22 जनवरी की सुबह डायघर निवासी योगेश लोहार ऑटो रिक्शा में सवार होकर कल्याण फाटा से कलंबोली की तरफ जा रहे थे। दहिसर मोरी के पास ऑटो में बैठे दो युवकों ने ऑटो चालक की मिलीभगत से ऑटो को सुनसान जगह ले गए और लोहार की पिटाई कर उसके पास से लैपटॉप, पावर बैंक, मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। घटना का शिकार हुए लोहार ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ डायघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


