वसई : नालासोपारा के एक ज्वेलर को हनी ट्रैप में फंसाकर उसे उसके फोटो व वीडियो वायरल की धमकी देकर लूट लिया गया। ब्लैकमेलिंग से परेशान ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार बताया जाता है। दोनों युवतियों ने ३ फरवरी को वारदात अंजाम दिया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ज्वेलर की दुकान में वारदात की मुख्य आरोपी आभूषण गिरवी रखने के बहाने आयी थी। इस दौरान आरोपी ने दुकान मालिक को अपने जाल में फंसाने के लिए उससे मीठी-मीठी बात की। मुख्य आरोपी ने आभूषण गिरवी रखने के लिए ज्वेलर को घर बुलाया और उसके करीब होने की कोशिश करने लगी। वहीं बगल की खोली से दूसरी आरोपी व एक व्यक्ति ने इस वारदात को अपने मोबाइल वैâमरे में वैâद कर लिया। तीनों ज्वेलर को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। परंतु पीड़ित ने पैसे देने से इनकार कर लिया। पैसे नहीं मिलने तीनों ने पीड़ित की पिटाई कर दी और वीडियो परिवार और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से ऑनलाइन साढ़े चार रुपए और सोने के आभूषण लूट लिए। घटना के दूसरे दिन तीनों आरोपियों ने पीड़ित को फोन किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर और रुपये की मांग करने लगे। ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़ित ने वालीव पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापेमारी करके दोनों ब्लैकमेलर युवतियों को गिरफ्तार किया। हालांकि मौके से एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तहकीकात कर रही है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


