Home Crime ऑटो में सोने के गहनों से भरा बैग भूल गया था परिवार,...

ऑटो में सोने के गहनों से भरा बैग भूल गया था परिवार, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ऐसे ढूंढ निकाला

130
0

मुंबई : मुंबई ट्रैफिक पुलिस के एक पुलिसकर्मी की तत्परता चर्चा का विषय बन गई है. यहां पर लाखों के गहनों से भरे बैग को ढूंढ निकालने पर ट्रैफिक पुलिस प्रदीप मोरे की काफी तारीफ की जा रही है. उन्होंने मुंबई से औरंगाबाद जा रहे एक परिवार को उसका सोने के गहनों से भरा बैग ढूंढकर कुछ ही घंटों में लौटा दिया.
दरअसल, मुंबई से औरंगाबाद जा रहा परिवार जल्दबाजी में 13 तोला सोने से भरा बैग ऑटो रिक्शा में ही भूल गया था. दिंडोशी में ऑटो से उतरकर गांव जाने वाली बस में बैठने के बाद उन्हें याद आया कि बैग तो ऑटो रिक्शा में ही रह गया. परिवार ने बस से उतरकर ऑटो की तलाश की, ऑटो नहीं मिली.
इसके बाद परिवार ने करार पुलिस ठाणे शिकायत दर्ज कराई. दिंडोशी ट्रैफिक डिविजन के पुलिस सिपाही प्रदीप मोरे के पास भी परिवार गया तो उन्होंने बैग खोजने का भरोसा दिलाया और फिर करार पुलिस की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सबसे पहले उस ऑटो रिक्शा का नंबर पता किया.