Home Crime मुंबई में माहिम दरगाह के पास से कथित रूप से अगवा लड़की...

मुंबई में माहिम दरगाह के पास से कथित रूप से अगवा लड़की लातूर से मिली, युवक गिरफ्तार

144
0

मुंबई : मुंबई में माहिम दरगाह के पास से कथित रूप से अगवा की गई 12 वर्षीय लड़की को लातूर जिले से मुक्त करा लिया गया है और इस सिलिसले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की कश्मीर की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ दरगाह के पास खैरात मांगा करती थी। वह करीब 10 दिन पहले लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था। माहिम थाने के एक अधिकारी ने बताया, ” हमारी जांच में पता चला कि दरगाह के पास एक दुकान में काम करने वाला 22 वर्षीय युवक भी उसी दिन से लापता है। हमने यह भी पाया कि लड़की कभी-कभार उसकी दुकान पर जाया करती थी। ” उन्होंने कहा, ” युवक के मोबाइल नंबर के कॉल की निगरानी की गई, जिसके बाद हमने उसे लातूर के एमआईडीसी इलाके से पकड़ लिया। लड़की को भी वहां से मुक्त करा लिया गया है।” उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान इसहाक शेख के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।