मुंबई, 4 रिक्शा को बोरीवली आरटीओ ने जप्त किया है। जिनके हुड रंग पिला और सफेद किया गया था। उन पर मोरिस भाई लिखा और फोटो लगा हुआ था। जो कई दिन से ये मनमाना तरीके से ये रिक्शा मुंबई के अलग अलग इलाको में घूम रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया की कई दिनों से ये रिक्शा बिना आरटीओ की परमिसन के मोरिस भाई लिखा और फोटो लगाए घूम रहे थे। जिससे महाराष्ट्र सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था और रिक्शो के हुड का रंग भी काला की जगह पिला और सफेद कर दिया गया था। शिकायत के बाद 4 गाड़ियों को बोरीवली आरटीओ ने जप्त किया है और कई गाड़िया अभी भी सडको पर घूम रहे हैं।
उप प्रादेशिक परिवहन कार्यालय बोरीवली के अधिकारी से बताया कि इन 4 रिक्शो को प्रचार करने का किसी भी तरिके का परमिसन नही दिया गया था। इन 4 रिक्शो पर मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन के तहत कार्यवाही की गई है। जिसमे रिक्शो को जप्त करने के बाद उनमे से सभी गाड़ियों में ओरिजनल डॉक्यूमेंट नही था। फोटो प्रचार का परमिसन नही था। हुड का रंग चेंज किया हुआ था और 1 रिक्शे कक फिटनेस भी खत्म हो चुका था। सभी रिक्शा मालिको को मेमो दिया गया है जो आकर अपना पेपर और किसके कहने पर बिना परमिशन के मोरिस भाई लिखा और फोटो लगा प्रचार कर रहे थे। अधिकारी ने ये भी बताया कि और भी जो रिक्शा घूम रही है उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


