Home Country लॉकडाउन नहीं चाहिए तो मास्क लगाइए, हाथ धोइए और सुरक्षित अंतर रखिए!...

लॉकडाउन नहीं चाहिए तो मास्क लगाइए, हाथ धोइए और सुरक्षित अंतर रखिए! -मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

163
0

मुंबई : आपको लॉकडाउन चाहिए, हां या ना? अरे भाइयों एवं बहनों, आप जो कह रहे हैं, मेरी आवाज आप तक जा रही है, लेकिन आपकी आवाज मुझ तक नहीं आ रही है इसीलिए मैं आनेवाले कुछ दिन आपसे यह उत्तर अपेक्षित कर रहा हूं। वैâसे? मैं देखूंगा आते-जाते हुए देखूंगा, मेरे जो लोग हैं, उनसे बातचीत करूंगा। जिन लोगों को लॉकडाउन नहीं चाहिए, वो मास्क पहनेंगे और जिन लोगों को लॉकडाउन चाहिए वे मास्क नहीं पहनेंगे, सिंपल है। लॉकडाउन अगर नहीं चाहिए तो जो तीन चीज हमेशा से मैं कहते आ रहा हूं, मास्क पहनिए, हाथ धोइए और एक-दूसरे से सुरक्षित अंतर रखिए।
मास्क पहनें, नियम का पालन करें और लॉकडाउन को टालें, ऐसा स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना वायरस को रोकने के लिए ‘मैं जिम्मेदार’ अभियान की घोषणा की। भीड़ बढ़ने से राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों को अनुमति नहीं मिलेगी, इसी तरह नियम न पालनेवाले होटल्स, रेस्टोरेंट्स, शादी हॉल आदि पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश प्रशासन को दिए जाने की बात उन्होंने कही। बढ़ते कोरोना के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्प्रâेंसिंग के माध्यम से जनता को संबोधित किया। संक्रमण को रोकने के लिए अमरावती विभाग में सख्त प्रतिबंध लगाया गया है, इसका संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां आवश्यकता होगी, वहां-वहां के जिला प्रशासन को प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया है।
पिछले सालभर से हम कोरोना की रोकथाम के लिए प्रयासरत हैं, जिसमें हमें सफलता भी मिली है। मुंबई में हम दिन में ३०० से ४०० मरीज संख्या तक आ गए थे, लेकिन अब कुछ दिन से ८०० से ९०० मरीज मिल रहे हैं। राज्य में भी प्रतिदिन हजार से डेढ़ हजार मरीज बढ़ रहे हैं। आज दिनभर में लगभग ७ हजार मरीज मिले, इस पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल कोरोना की शुरुआत में हमारे पास सुविधाएं नहीं थीं। ऑक्सीजन, बेड्स, अस्पताल, प्रयोगशाला पर्याप्त नहीं थे, लेकिन अब हम सुविधाओं से सुसज्ज हैं। ऐसे में अब बढ़ रहे कोरोना को हमने नहीं रोका तो इस स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा।