मुंंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से कोरोना के कायदों को सख्ती से पालन करने के अपील के बाद अब प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने प्रतिबंध भी लाए हैं ताकि मामलों पर काबू पाया जा सके. मुंबई, पालघर और जलगांव में शादी के कार्यक्रम में कोरोना के नियमों का पालन नहीं किये जाने के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई. इसके तहत कहीं मैरिज हॉल को सील किया गया तो कहीं हॉल के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग पाबंदियाँ लगाई गई हैं.
अमरावती में सोमवार रात से 28 फरवरी तक एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. अकोला जिले में शहर, मूर्तिजापुर और अकोट में 23 फरवरी से 1 मार्च तक लॉकडाउन होगा, जिले के दूसरे इलाकों में दुकान 9 से 5 खुली रह सकती हैं. होटल में केवल पार्सल सुविधा रहेगी. स्कूल, कॉलेज, सिनेमा यहां बंद रहेंगे. पुणे में स्कूल कॉलेज 28 फरवरी तक बंद करने का फैसला किा गया है. होटल-रेस्टोरेंट रात 11 बजे तक खुले रह सकते हैं. रात 11 से सुबह 6 बजे तक बेवजह घूमने पर कार्रवाई की जाएगी. नासिक में सोमवार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. मास्क नहीं पहनने पर 1000 रुपये का जुर्माना होगा. नागपुर में 7 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद किए गए है. मुख्य बाजारों को शनिवार-रविवार को बंद किया जाएगा. सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक कार्यक्रमों पर 7 मार्च तक पाबंदी रहेगी.




Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


