मुंबई: महाराष्ट्र में लातूर के जिला प्रशासन ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते 27 और 28 फरवरी को यहां ‘जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। लातूर के जिलाधिकारी पृथ्वीराज बी पी ने यह घोषणा करते हुए लोगों से अनुरोध किया कि वे सप्ताहांत में आपात स्थिति को छोड़ कर अन्य परिस्थितियों में अपने घरों से बाहर नहीं निकलें।
उन्होंने कहा कि समूचे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लातूर जिला तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में बुधवार को संक्रमण के 98 नये मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 25,045 पहुंच गई, जबकि अब तक महामारी से 703 लोगों की मौत हो चुकी।
इससे पहले महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के छह हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई थी, जबकि 51 संक्रमितों की मौत हुई। अकोला मंडल में मामलों में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि सोमवार को 5210 नए मामले सामने आए जबकि मंगलवार को 6218 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 21,12,312 हो गए। राज्य में 10 फरवरी के बाद दैनिक मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है।




Users Today : 5
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 391
Users Last 30 days : 868
Users This Month : 352
Users This Year : 9302
Total Users : 70509
Views Today : 5
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 544
Views Last 30 days : 1130
Views This Month : 489
Views This Year : 10526
Total views : 106549
Who's Online : 0


