Home Maharashtra मुंबई : 10 लाख का ड्रग्स जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : 10 लाख का ड्रग्स जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

109
0

मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एनसीबी ने कुलाबा, नागपाड़ा और डोंगरी के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 162 ग्राम एमडी ड्रग्स और चरस बरामद की गयी है।एनसीबी के जोनल डाइरेक्ट समीर वानखेडे ने बताया कि उनकी टीम ने रविवार को कुलाबा, नागपाड़ा और डोंगरी के कई ठिकानों पर छापेमारी की। 10 लाख की एमडी ड्रग्स बरामदइस दौरान तीन संदिग्धों का पकड़ा गया। जब उनकी तलाशी ली गयी, तो उनके पास से 10 लाख रुपए मूल्य की 162 ग्राम एमडी ड्रग्स और चरस बरामद हुई। एनसीबी ने उन्हें एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान एजाज अहमद सुपारीवाला, अमजद असलम शेख और राजन सुब्रमण्यम के रूप में हुई है।