Home Maharashtra ‘प्याज के आंसू’ रो रहे महाराष्ट्र के किसान, कीमतों में भारी गिरावट...

‘प्याज के आंसू’ रो रहे महाराष्ट्र के किसान, कीमतों में भारी गिरावट से नुकसान

218
0

मुंबई: महाराष्ट्र में मांग से ज्यादा सप्लाई की वजह से प्याज की कीमतों में जबर्दस्त गिरावट (Onion Price)आई है. बाजार में पुराने प्याज का स्टाक खत्म होने से पहले ही गर्मियों में आने वाले नए प्याज की सप्लाई शुरू हो गई है. इससे प्याज की कीमत बहुत कम हो गई है. प्याज के मामले में महाराष्ट्र का लासलगांव एशिया का सबसे बड़ा बाजार है. नासिक जिले में स्थित लासलगांव बाजार समिति में जो प्याज 3500 से 4000 प्रति क्विंटल के भाव में बिक रहा था उसकी कीमत घट कर अब 2000 से 2300 रुपए क्विंटल हो गई है.
जिससे किसानों को बहुत नुकसान हुआ है. इससे पहले बेमौसम बरसात की वजह से खेतों में ही प्याज सड़ गए थे. इससे बाजार में प्याज की सप्लाई घट गई थी. प्याज की इस कमी की वजह से प्याज महंगा हो गया था. लेकिन बेमौसम बरसात के झटके से उबर कर महाराष्ट्र सहित गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्णाटक और आंध्रपदेश में गर्मी के मौसम में आने वाले प्याज की सप्लाई शुरू हो गई है. लेकिन अचानक सप्लाई बढ़ने से प्याज का भाव एक दम से गिर गया. जिससे प्याज किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
महाराष्ट्र के लासलगांव बाजार समिति में पिछले हफ्ते 50 हजार क्विंटल प्याज की आवक हुई. जो अत्यधिक 4390 रुपए और औसतन 3004 रुपए के भाव में बिका. लेकिन सोमवार को इसकी कीमत गिरकर अत्यधिक 2840 और औसतन 2300 रुपए हो गई. जिससे किसान खासे निराश हैं.
प्रति एकड़ 50 से 60 हजार खर्च करने के बाद बेमौसम बरसात की वजह से महाराष्ट्र के किसानों की प्याज की उपज बेकार चली गई थी. और अब प्याज कौड़ियों के मोल बिक रहा है. जिसके बाद किसानों का कहना है कि कहां जाए, क्या करें? किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार इसमें दखल दे और प्याज का सही भाव किसानों को दिलाने में मदद करें.

भारत में कोरोना के 86.37 फीसदी केस अकेले महाराष्ट्र में, पुणे में 14 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद, नाइट कर्फ्यू लागू
मुंबई: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,752 नए मामले सामने आए जो पिछले 30 दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं। कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 10 लाख को पार कर गई। 113 और मौतों के बाद अब तक 1,57,051 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पुणे के मेयर ने शहर में कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। शहर में 14 मार्च तक के लिए स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू भी 14 मार्च तक बढ़ाया गया है। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक जरूरी सेवाओं के अलावा कोई भी आम गतिविधि की मंज़ूरी नहीं होगी।