औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक वकील ने राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रविवार को पुलिस को अर्जी देकर राज ठाकरे के खिलाफ महामारी अधिनियम की धाराओं में केस चलाने की मांग की गई है. राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार के बीच मनसे चीफ के खिलाफ कथित तौर पर मास्क संबंधी नियम के उल्लंघन का आरोप लगा है.
एडवोकेट रत्नाकर चौरे ने अपनी अर्जी में कहा है कि उन्होंने एक समाचार कार्यक्रम देखा जिसमें राज ठाकरे को बिना मास्क पहने मुंबई से नासिक की यात्रा करते दिखाया गया है, जबकि राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा तय किये गए कोविड-19 मानदंडों के अनुसार मास्क पहनना जरूरी है.
शिकायत की अर्जी क्रांति चौक पुलिस थाने में दी गई है. इसमें राज ठाकरे के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आरोप लगाने का निवेदन किया गया है. क्रांति चौक पुलिस थाने के एक अधिकारी ने एडवोकेट चौरे की अर्जी प्राप्त होने की पुष्टि की है. वहीं पुलिस महकमे का कहना है कि इस पर आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला आला अधिकारी करेंगे.
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं. औरंगाबाद में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी की वजह से वीकेंड पर लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है. सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी. राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि 11 मार्च से 4 अप्रैल तक बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच औरंगाबाद में रात के समय प्रतिबंध लागू रहेंगे.
इन प्रतिबंधों की मियाद रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगी. वीकेंड पर पूरी तरह से लॉकडाउन होगा. वहीं स्कूल, कॉलेज, मैरिज हॉल सब पूरी तरह बंद रहेंगे.





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


