Home Crime किन्नर ने ३ महीने की बच्ची को किया अगवा, बेहरहमी से मौत

किन्नर ने ३ महीने की बच्ची को किया अगवा, बेहरहमी से मौत

389
0
मुंबई, इनाम की राशि न मिलने पर एक किन्नर ने पहले तो ३ महीने की मासूम बच्ची को उसके घर से अगवा किया और फिर बड़ी बेहरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी जब मुंबई पुलिस को मिली तो अधिकारियों ने उस ‘किलर’ किन्नर समेत उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला मुंबई के कफ परेड इलाके का है। एक दंपति को ३ महीने पहले बेटी हुई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद किन्नर अपने कुछ साथियों के साथ दंपति के घर पहुंची और खुशी का इजहार कर बच्ची के पिता और माता से इनाम के तौर पर १,१०० रुपए नगद, एक नारियल और साड़ी की मांग की। किन्नर की इस मांग को बच्ची के घर वालों ने ठुकरा दिया। इससे किन्नर नाराज हो गई। इनाम की राशि न मिलने पर आगबबूला किन्नर ने अपने एक पुरुष साथी की मदद से रात को इस बच्ची को उसके घर से अगवा कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के गायब होते ही घर में हंगामा मच गया और बच्ची की मां ने कफ परेड पुलिस स्टेशन जाकर बच्ची के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की। तब पता चला कि इनाम राशि न मिलने के चलते किन्नर ने बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने उस किन्नर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। सीनियर पीआई राजकुमार डोंगरे के मुताबिक पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस अब इस किन्नर और इसके साथी से ये पता लगाने में जुट गई है कि कहीं इससे पहले भी इन लोगों ने किसी और ऐसी वारदात को तो अंजाम नहीं दिया है।