मुंबई, कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे मुंबईकरों को मनपा ने नए टैक्स को लेकर बड़ी राहत दी है। मनपा ने अब नए फायर सेफ्टी टैक्स लागू करने के निर्णय को स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में फायर सेफ्टी टैक्स को लेकर हुए हंगामे के बाद प्रशासन को यू टर्न लेना पड़ा। स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष यशवंत जाधव ने मनपा प्रशासन के इस प्रस्ताव को स्थगित करने का निर्देश दिया। कहा कि कोरोना से परेशान जनता लगभग डेढ़ वर्ष से आर्थिक समस्या का सामना कर रही है। जनता की मुसीबत को देखते हुए उन पर किसी भी प्रकार का नया कर फिलहाल नहीं लगने दिया जाएगा।
स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जैसे ही प्रशासन ने यह प्रस्ताव लाया, उपस्थित सदस्यों ने नाराजगी दिखाई, शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया, भाजपा ने बैठक का त्याग किया। जिसके बाद अध्यक्ष यशवंत जाधव ने प्रशासन को उक्त प्रताव स्थगित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े को तलब किया कि यह कर मुंबई के कितने बिल्डरों पर बकाया है? और कितनों ने अब तक जमा किया है? इस पर विस्तृत रिपोर्ट जल्द पेश करने का भी निर्देश दिया।
मीडिया से बातचीत में जाधव ने कहा कि मुंबईकरों की समस्या को देखते हुए हमने उक्त प्रस्ताव को रद्द करने का निर्देश दिया। इस संकट की घड़ी में हाउसिंग सोसायटियों में रह रहे लोगों पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ना चाहिए। इसी धारणा के साथ हम नए टैक्स नहीं लगाने देंगे।
बता दें कि इससे पहले भी मनपा प्रशासन ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव लाया था। सदस्यों के विरोध के बाद इसे टाल दिया गया था। लेकिन अब फिर से मनपा प्रशासन ने यह प्रस्ताव लाकर मुंबईकरों पर अतिरिक्त टैक्स का भार लादना चाहती थी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 7
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 141
Views This Year : 3456
Total views : 99479
Who's Online : 1


