Home Crime एक ही परिवार के पांच लोगों के भूशी बांध के पास झरने...

एक ही परिवार के पांच लोगों के भूशी बांध के पास झरने में डूबने से मौत

12
0

पुणे : महाराष्ट्र में जारी बारिश के बीच पुणे के लोनावला में हादसा हुआ है. लोनावला घूमने गए एक ही परिवार के पांच लोगों के भूशी बांध के पास झरने में डूबने से मौत हो गई है.
पुणे एसपी पंकज देशमुख के मुताबिक हादसे के बाद अब तक दो शव बरामद कर लिए गए. वहीं अन्य तीन शव का अभी पता नहीं चल पाया है. जिनके शव को ढूंढने को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
वहीं हादसे के बाद बारामद दोनों शव को पुलिस पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मौके पर स्थानीय पुलिस और शव को ढूढने को वाली टीम वहां पर मौजूद है.
वहीं इससे पहले कुछ इसी तरह से एक हादसा पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ. पिकनिक मनाने गए मुंबई के चार छात्र बांध से सटे एक झरने में डूबने से मौत हो गई. ये सभी मुंबई के बांद्रा स्थित रिजवी कॉलेज के छात्र थे.