मुंबई : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और NCP नेता धर्मराव बाबा आत्राम की बेटी भाग्यश्री आत्राम अब शरद पवार के गुट में शामिल हो गई हैं. अजित पवार के बहुत रोकने के बावजूद गुरुवार (12 सितंबर) भाग्यश्री ने अपना फैसला नहीं बदला और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सदस्यता ग्रहण कर ली.
एनसीपी-एसपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील और नेता अनिल देशमुख के सामने भाग्यश्री आत्राम विपक्षी दल में शामिल हो गईं. इसके लिए गढ़चिरौली जिले के अहेरी में समारोह आयोजित किया गया था. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि नवंबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाग्यश्री और उनके पिता के बीच चुनावी टक्कर हो सकती है.
‘शरद पवार को आभार व्यक्त करने का सही तरीका’
धर्मराव बाबा आत्राम अहेरी सीट से ही विधायक हैं. शरद गुट की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान भाग्यश्री ने कहा कि जब उनके पिता को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था, तब शरद पवार ने ही उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की थी. उन्होंने कहा, “यह (शरद पवार के प्रति) आभार व्यक्त करने का मेरा तरीका है.”
मालूम हो, साल 1991 में नक्सलियों ने धर्मराव आत्राम को किडनैप कर उन्हें बंधक बना रखा था. नक्सली जेल से अपने समर्थकों की रिहाई की मांग कर रहे थे और उस समय शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे.
पिता के इस कदम पर जताया दुख
भाग्यश्री आत्राम ने इस बात का दुख जताया कि महाराष्ट्र में एनसीपी के बंटवारे के बाद और अजित पवार गुट के महायुति में शामिल होने के बाद उनके पिताजी (धर्मराव आत्राम) ने शरद पवार का साथ छोड़ दिया था.





Users Today : 2
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 118
Users Last 30 days : 715
Users This Month : 236
Users This Year : 11257
Total Users : 72464
Views Today : 2
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 139
Views Last 30 days : 866
Views This Month : 299
Views This Year : 12932
Total views : 108955
Who's Online : 0


