जबलपुर : RPF को जबलपुर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. उसने रेलवे स्टेशन पर एक युवक से हवाला के 11 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं. RPF मामले की जांच कर रही है. पिछले साल से ये चौथी बार है जब जबलपुर रेलवे स्टेशन से हवाला की रकम पकड़ी गई है.
जानकारी के मुताबिक, RPF स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान एक संदिग्ध युवक गलत रास्ते से निकलता हुआ दिखाई दिया. जवानों ने जब उससे पूछताछ करनी चाही तो उसने विवाद शुरू कर दिया. इस बीच RPF के अमले ने युवक की तलाशी ली तो उसके बैग में से 11 लाख रुपए नगद बरामद हुए.
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल सोनी बताया. और कहा कि वो सराफा कारोबारी है. 11 लाख कैश लेकर मुम्बई में किसी ज्वैलर्स से सोना-चांदी खरीदने जा रहा था. फिलहाल RPF ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास मिले 11 लाख रुपए जब्त कर लिए हैं. RPF ने हवाला कारोबार के मद्देनजर आयकर विभाग को सूचना दे दी है.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 6
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 140
Views This Year : 3455
Total views : 99478
Who's Online : 1


