मुंबई, दादर जीआरपी रेलवे के प्लेटफॉर्म के फेरीवालों से वसूली का एक संगठित गिरोह चलानेवाले एक करोड़पति हॉकर्स माफिया, उसकी पत्नी और उस गिरोह के ६ अन्य सहयोगियों के खिलाफ ‘मकोका’ के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी कई संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। यह हॉकर्स माफिया अवैध हॉकर्स से वसूली किया करता था। इस वसूली से उसने अपना करोड़ों रुपए का साम्राज्य खड़ा कर लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है, जिसमें दो महंगी कारें और एक मोटरसाइकिल, मुंबई में १० घर, उत्तर प्रदेश में उसके पैतृक स्थान में दो प्लॉट, पांच एकड़ कृषि भूमि, डेढ़ किलोग्राम सोना, १० लाख रुपए की बीमा पॉलिसी और बैंक के करीब ३० खातों में जमा रुपए शामिल हैं। दादर जीआरपी के सीनियर इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर कातकर के मुताबिक आरोपी और उसकी पत्नी इस गिरोह की सरगना है। यह गिरोह रेलवे स्टेशनों पर अवैध रूप से फेरी का व्यवसाय करनेवालों से कथित रूप से पैसा वसूली करता है। पैसा नहीं देने पर उन्हें पीटता है। यही नहीं जो फेरीवाला हफ्ता नहीं देता था, उन पर यह गिरोह धारदार हथियारों से हमले भी करवाता था। अधिकारी के मुताबिक आरोपी दादर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भायखला और कुर्ला रेलवे स्टेशनों के साथ ही पड़ोस के ठाणे शहर और कल्याण कस्बे में स्टेशनों पर भी वसूली रैकेट चला रहा था। आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उनमें से कई अब भी अदालत में लंबित हैं। ज्ञानेश्वर कातकर ने आगे बताया, ‘हमने आरोपी फेरीवाले, उसकी पत्नी और छह अन्य सहयोगियों के खिलाफ मकोका लगाकर उनकी संपत्ति कुर्क की है। उनके खिलाफ आखिरी मामला भादंसं की धारा ३८७ (वसूली) और ३९२ (लूट) के तहत दर्ज है और जांच अभी जारी है।’





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


