फिल्म उद्योग में जबरन वसूली(उगाही)के खिलाफ मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
खंडनी के कई मामले दर्ज।
मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई पुलिस ने एफडब्लूआईसीई (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) के कोषाध्यक्ष गंगेश्वर श्रीवास्तव उर्फ संजू को एक्सटॉर्शन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गंगेश्वर श्रीवास्तव उर्फ संजू की गिरफ्तारी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में पनप रहे गुंडा राज के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य सरकार की बड़ी कारवाई मानी जा रही है। दिंडोशी पुलिस स्टेशन ने गंगेश्वर को जबरन उगाही(खंडनी) के एक मामले में गिरफ्तार किया है। गंगेश्वर पर चर्चित कला निर्देशक राजू साप्ते की आत्महत्या के मामले में भी आरोप लगा है और हाल ही में इस मामले में उसे पुणे की एक अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी।एफडब्लूआईसीई के नेताओं पर काफी समय से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता, निर्देशकों और कामगारों पर दबाव बनाकर जबरन वसूली करने के आरोप लगते रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोग के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान पहुंचकर इसके पदाधिकारी कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार और इसके चलते शूटिंग बंद करा देने की धमकी देकर कथित रूप लोगो को डरा धमकाकर उनसे वसूली करते थे।
निर्माता विपुल शाह ने पहली बार इस ट्रेड यूनियन के खिलाफ मोर्चा खोला था और इस मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एफडब्लूआईसी को फिल्मों की शूटिंग में दखलबाजी न करने का आदेश भी जारी कर दिया था। लेकिन, राजनीतिक पहुंच के चलते एफडब्लूआईसी के पदाधिकारियों के खिलाफ कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी।महाराष्ट्र के अतिरिक्त श्रम आयुक्त ने इस बारे में पिछले महीने निर्देश जारी करके स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कोई भी यूनियन फिल्मों की शूटिंग में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करेगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। गंगेश्वर श्रीवास्तव का नाम वरिष्ठ कला निर्देशक राजू साप्ते के 2 जुलाई को मानसिक प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर लेने के मामले में सामने आया था। उसके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज हुआ लेकिन उसने पुणे की एक अदालत से इस मामले में अग्रिम जमानत ले ली। अदालत ने उसे संबंधित पुलिस स्टेशन में नियमित हाजिरी लगाने का निर्देश दिया था।
दिंडोशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धरणेंद्र कांबले ने बताया कि गंगेश्वर श्रीवास्तव को जबरन वसूली(खंडनी) के अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई को दर्ज हुए इस नए मामले में गंगेश्वर को पुलिस ने राजू साप्ते मामले में हाजिरी देने के लिए आते वक्त गिरफ्तार कर लिया। राजू साप्ते मामले में गिरफ्तार हुए लेबर यूनियन नेता राकेश मौर्या को भी मुंबई पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच में दोनों से फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है जिनकी शह पर ये लोग फिल्मों की शूटिंग के दौरान वसूली करते रहे हैं।इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इनलोगो के पीछे किसका हाथ है और किसकी मिलीभगत से ये लोग काफी वक्त से शूटिंग के दौरान जबरन वसूली(उगाही)करते थे।
सूत्रों के मुताबिक ताजा मामला भी ऐसा ही जिसमें एक कर्मचारी को भुगतान दिलाने के नाम पर उससे जबरन वसूली की कोशिश की गई लेकिन संबंधित फिल्म कर्मचारी ने गंगेश्वर श्रीवास्तव की धमकी से बिना डरे इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। गंगेश्वर श्रीवास्तव उर्फ संजू के अलावा इस मामले में राकेश मौर्य व राजेश अनुभवे के अलावा फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्लूआईसीई) के महासचिव अशोक दुबे को भी नामजद किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है आगे और भी लोगो के नाम आने की संभावना है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


