Home Crime मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 7 ने 8 पिस्तौल और कारतूस के साथ...

मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 7 ने 8 पिस्तौल और कारतूस के साथ 2 लोगो को गिरफ्तार किया।

209
0

मुंबई:-मनोज दुबे

मुंबई क्राइम ब्रांच 7 ने मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में फैक्ट्री में बन रहे अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।जब मध्यप्रदेश से हथियारों की तस्करी मुंबई में हुई तब आरोपी क्राइम ब्रांच की रडार पर आए।

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 7 को एक खुफिया जानकारी मिली थी कि विक्रोली इलाके में हथियारों की तस्करी होने वाली है मिली जानकारी के आधार पर विक्रोली इलाके में ट्रेप लगाया गया, जहां 2 आरोपी यासीन खान(20) और अज़हर खान(22) को गिरफ्तार कर जब छानबीन की गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। छानबीन में आरोपियों से 8 पिस्टल और दर्जनों की संख्या में जिंदा कारतूस जप्त किए गए।
पुलिस ने गु.र.क्र 07/2021 धारा 3,25,37(1)(अ),135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।जब्त किए गए 8 पिस्तौल की कीमत लगभग 2.40 लाख रुपये और कारतूस की कीमत 1600 रुपये बताई जा रही है।
हालांकि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अब ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर मुंबई में किसको इन हथियारों की डिलीवरी की जानी थी ? क्या कोई बड़ी साजिश को अंजाम तो नही दिया जाना था ?
उपरोक्त कारवाई
ज्वाइंट सीपी मिलिंद भारम्बे, अपर पुलिस आयुक्त वीरेश प्रभु, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलवाडे इनके मार्गदर्शन में घाटकोपर क्राइम ब्रांच यूनिट 7 की टीम
एसीपी नितिन अलकनूर, पीआई मनीष श्रीधनकर, एपीआई आनंद बागड़े, अमोगसिद्ध ओलेकर, पीएसआई माधवानंद धोत्रे, नीलेश चौहान स्वप्निल काले, हेड कांस्टेबल सुभाष मोरे, गिरीश जोशी, विशाल शिंदे, प्रकाश भोई, लुकमान सैय्यद, राजाराम कदम इत्यादि पथक ने की।