मुंबई : देश की सबसे अमीर महानगरपालिका के चुनाव संपन्न होने के बाद अब सिर्फ मेयर का नाम तय होना बाकी रह गया है। 28 से 30 जनवरी के बीच में मेयर की ताजपोशी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सब के बीच बीएमसी का नया कमिश्नर कौन बनेगा? इसकी चर्चा शुरू हो गई है। मार्च, 2024 से 1990 बैच के आईएएस भूषण गगरानी ही बीएमसी के सर्वेसर्वा है। वे बतौर निगम कमिश्नर पूरी मुंबई के कामकाज को संभाल रहे हैं लेकिन गगरानी अब मार्च, 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह पर आयुक्त की कुर्सी कौन संभालेगा? इसका चर्चा शुरू हो गई है।
गगरानी का उत्तराधिकारी कौन?
ब्यूरोक्रेसी के साथ मंत्रालय में इस बात की चर्चा है कि मिलिंद जयंत म्हैस्कर बीएमसी के नए आयुक्त हो सकते हैं। वह 1992 बैच के अधिकारी हैं। म्हैसकर ने केमिकल इंजीनियरिंग में बी टेक किया है। वह मूलरूप से महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं। म्हैसर अभी राज्य सरकार में एडीशनल चीफ सेक्रेटरी (फॉरेस्ट), रेवेन्यू एंड फॉरेंस्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मिलिंद म्हैस्कर की पत्नी मनीषा म्हैस्कर भी आईएएस अधिकारी हैं। वे भी 1992 बैच की हैं और महाराष्ट्र सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग की एसीएस हैं। म्हैस्कर नवंबर, 2028 में रिटायर होंगे। अगर उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो वह एक लंबा कार्यकाल बीएमसी में पूरा कर पाएंगे।
पहले इकबाल सिंह चहल थे कमिश्नर
भूषण गगरानी से पहले 1989 बैच के आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह चहल बीएमसी के कमिश्नर थे। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें एक बड़ी नई जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने उन्हें मुंबई पुलिस हाउसिंग टाउनशिप प्रोजेक्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद के लिए उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वह 1 फरवरी से कार्यभार ग्रहण करेंगे और अगले पांच साल इस पद पर रहेंगे। महाराष्ट्र के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं और 31 जनवरी 2026 को इस पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह वह मई 2020 से मार्च 2024 तक बीएमसी कमिश्नर रहे।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


