Home Maharashtra मुंबई : व्यापारियों को आर्थिक मदद के लिए विधायक ने लिखा पत्र

मुंबई : व्यापारियों को आर्थिक मदद के लिए विधायक ने लिखा पत्र

59
0

मुंबई : मुंबई के सिटी सेंटर मॉल में लगी आग से प्रवासी राजस्थानियों को दुकाने जलने से करोड़ों रूपयों का नुकसान हुआ है। इसको लेकर रानीवाडा विधायक नारायणसिंह देवल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर व्यापारियों को विशेष आर्थिक पैकेज स्वीकृत कर आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
पत्र में बताया कि मुंबई के सिटी सेंटर में जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित प्रवासी राजस्थानियों की सैकड़ों दुकाने आई है। जिसमें हाल ही में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण करीबन 1200 दुकाने आग लगने के कारण करोड़ो रूपयों का नुकसान हुआ है। एक तरफ पहले ही इस मॉल के व्यापारी कोरोना महामारी के कारण आर्थिक नुकसान से ऊबर ही नही पाए थे कि अब आग से सब कुछ तबाह कर दिया।
पत्र में विधायक देवल ने बताया कि व्यापारियों को नुकसान को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने और घटना की विस्तृत जानकारी देने, आर्थिक सहायता दिलाने जाने की मांग को लेकर उनसे समय मांगा है। कार्यालय से समय मिलते ही मुंबई जाकर व्यापारियों की हरसंभव सहायता के प्रयास किए जाएंगे।