Home Foreign अमेरिका ने भारत की चिंताओं को किया दूर

अमेरिका ने भारत की चिंताओं को किया दूर

79
0

अमेरिका : सोमवार से शुरू हो रही भारत-अमेरिका 2 + 2 मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले ट्रंप प्रशासन ने भारत सरकार से कहा है कि उसके ईरान में चाबहार पोर्ट सं संबंधित कार्य 18 ईरानी बैकों पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों से प्नभावित नहीं होंगे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चाबहार बंदरगाह को लेकर यह मैसेज वाशिंगटन ने नई दिल्ली को 12 अक्टबूर को राजनयिक चैनलों के ज़रिए दिया.
ये फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने ईरान के 18 बैंकों पर प्रतिबंध लागू किया है. इसके मुताबिक सभी गैर-अमेरिकी नागरिकों को ईरानी वित्तीय क्षेत्र और संस्थानों के साथ गतिविधियों और लेनदेन को बंद करना आवश्यक है. इंडो-यूएस 2 + 2 बैठक से पहले अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह को लेकर भारत की चिंताओं को दूर किया है. अमेरिकी प्रशासन ने नई दिल्ली को बताया कि अमेरिका और गैर-अमेरिकी दोनों देशों के ईरान को कृषि वस्तुओं, खाद्य, चिकित्सा और चिकित्सा उपकरणों की बिक्री की अनुमति है. इसके अलावा अमेरिकी विदेश विभाग और अमेरिकी कानून में अपवादों को मंजूरी दी गई है, जिसमें अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और विकास से संबंधित मामले हैं.