Home Crime मुंबई : दो महीने में एक बार ड्रग्स की डिलीवरी देने आता...

मुंबई : दो महीने में एक बार ड्रग्स की डिलीवरी देने आता था डीलर आशीष

63
0

मुंबई : ट्विनसिटी के रिसाली इलाके से रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़े ड्रग पैडलर आशीष जोशी और उसकी मंगेतर निकिता पांचाल को ड्रग्स की डिलीवरी देने वाले मुंबई के ड्रग डीलर रायडन बैथेलो ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। वह करीब ढाई साल से निकिता और आशीष के संपर्क में था। आशीष से उसकी मुलाकात रायपुर में एक पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद निकिता उसके संपर्क में आ गई।
पिछले दो साल में वह हर महीने मुंबई से ड्रग्स की डिलीवरी देने के लिए आता था। ड्रग पैडलर्स की गैंग में शामिल 3 युवक और 2 युवतियां मोबाइल बंद करके राज्य से बाहर भाग गई है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े फरार पैडलर्स की लगातार तलाश कर रही है। ड्रग पार्टी के दौरान उसकी पहचान आशीष से हुई थी। आशीष ने बाद मे उसकी मंगेतर से मुलाकात हुई।