मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना एमएलसी ने भाजपा शासित अकोला नगर निगम (एएमसी) में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसके बाद हंगामा हो गया और सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिये स्थगित कर दी गई। शिवसेना के विधान पार्षद (एमएलसी) गोपीकृष्ण बजोरिया ने एएमसी को भंग करने की मांग करते हुए दावा किया कि नगर निकाय में कई कदाचार हुए हैं।
बजोरिया ने कहा, ”अकोला नगर निगम को भंग कर दिया जाना चाहिये। निगम में कुछ अधिकारी गलत कार्यों में लिप्त हैं। उन्हें उनके कर्तव्यों से निलंबित किया जाना चाहिये।” नेता प्रतिपक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण दारेकर और अन्य सदस्यों ने बजोरिया के आरोपों को लेकर आपत्ति जतायी। उप सभापति नीलम गोहरे द्वारा कई बार अपील किये जाने के बाद भी विपक्षी सदस्यों ने शांत होने और अपनी सीटों पर जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिये स्थगित कर दी गई।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


