मुंबई. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Education Examinations) के छात्रों को रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी राहत दी है. परीक्षा देने वाले छात्र अब 10 दिसंबर तक वैलिड हॉल टिकट दिखाकर मुंबई की सबअर्बन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे. छात्रों के साथ स्कूलों के शिक्षक और नॉन-टीचिंग स्टाफ भी अपना आई-कार्ड दिखाकर मुंबई की सबअर्बन ट्रेनों (Mumbai Suburban Trains) में सफर कर सकेंगे.
इस संबंध में वेस्टर्न रेलवे और सेंट्रल रेलवे ने एक संयुक्त बयान जारी किया है. बयान के मुताबिक, मुंबई की सबअर्बन ट्रेनों में स्टूडेंट्स को ट्रेवल करने की इजाजत तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और यह आदेश 10 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा. रेलवे का कहना है कि इससे छात्रों और शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी. इस संबंध में सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट भी किया है. इससे पहले रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा था कि मुंबई के लोकल ट्रेनों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को यात्रा करने की इजाजत दे दी गई है.
मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने के लिए छात्रों, शिक्षकों और नॉन-टीचिंग स्टाफ को स्टेशन पर वैलिड आईडी कार्ड दिखाना होगा. इसके बाद ही उन्हें स्टेशन में एंट्री मिलेगी. इसके अलावा इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क लगाना अनिवार्य होगा.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले सप्ताह रेलवे से छात्रों, शिक्षकों और नॉन-टीचिंग स्टाफ को यात्रा करने की इजाजत देने का आग्रह किया था. इस बीच सेंट्रल रलवे ने बेलापुर और नेरूल से खारकोपार स्टेशन के बीच 8 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


