मुंबई : करीब आठ महीने से लोकल ट्रेन में सफर करने का इंतजार कर रहे आम लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बीएमसी कमिश्नर आई.एस. चहल ने कहा है, ‘हमने लोकल ट्रेन, स्वीमिंग पूल और स्कूल खोलने की योजना बनाई थी, लेकिन फिलहाल ये सब बंद रहेंगे। तीन से चार सप्ताह बाद मुंबई में कोरोना की स्थिति क्या रहती है, उसकी समीक्षा करेंगे। उसके बाद ही आगे के लिए फैसला किया जा सकेगा।’
बता दें कि राज्य सरकार ने मुंबई में लोकल सेवा आम लोगों के लिए खोलने के लिए पिछले दिनों रेलवे को पत्र लिखा था। तभी से लोगों को उम्मीद थी कि मुंबई में दिवाली के बाद लोकल में सफर करने की अनुमति मिल जाएगी। मगर अब बीएमसी कमिश्नर चहल के बयान के बाद उनके लिए यह उम्मीद खत्म हो गई है। राज्य सरकार के अनुरोध के बाद अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल कर्मचारियों, बैंक कर्मचारियों, वकीलों, डब्बेवालों, शिक्षकों और महिलाओं को ही लोकल ट्रेन में सफर की अनुमति मिली है।
कमिश्नर चहल ने साफ किया, ‘आने वाले दिनों में मुंबई में कोई नया प्रतिबंध नहीं लगेगा। जिस तरह मुंबई अनलॉक है, वैसे ही रहेगी।’ चहल ने कहा, ‘मुंबई में कोरोना की स्थिति पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। इसी को देखते हुए हमने यहां स्विमिंग पूल, स्कूलों और ट्रेनों को खोलने की योजना बनाई थी, लेकिन देश में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए हमने अभी इन सब पर फैसला टाल दिया है।’
‘रात्रि कर्फ्यू नहीं’
कमिश्नर चहल ने अप्रत्यक्ष रूप से उन आशंकाओं पर विराम लगा दिया कि कोरोना के केस बढ़ने पर मुंबई में दोबारा लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू लगाया जा सकता है। स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने पर चहल ने कहा, ‘हमने फैसला किया कि एक भी बच्चे को जोखिम में नहीं डाला जाएगा। स्कूल पहले से ही बंद हैं और अभी बंद ही रहेंगे। यह बच्चों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया फैसला है।’





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


