Home Crime पिछले साल के मुकाबले इस साल अप्रैल में हुईं 112% ज्यादा मौतें,...

पिछले साल के मुकाबले इस साल अप्रैल में हुईं 112% ज्यादा मौतें, RTI से हुआ खुलासा

128
0

मुंबईः मुंबई में इस साल अप्रैल के महीने में 112% से ज्सादा मौतें हुई हैं. दरअसल इस आंकड़े ने शहर में पिछले चार सालों में इसी महीने हुई मौतों के आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया है. वहीं मृत्यु दर डेटा ने कोविड 19 के वास्तविक टोल पर चिंता जताई है.
एक आरटीआई आवेदन के जरिए से मिले नागरिक निगम के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अप्रैल में सभी वजहों से 14,484 मौतें हुईं हैं, जबकि अप्रैल 2020 में मौतों का आंकड़ा 89% यानी 7,648 था. वहीं अप्रैल 2019 में मौतों की संख्या 6,572 थी. साल 2018 में अप्रैल में ये संख्या 6,719 थी और अप्रैल 2017 में ये 6,234 हो गई थी.
इस साल जनवरी और फरवरी के महीनों में हुई मौतों में पिछले सालों की तुलना में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखने को मिला है. वहीं मार्च 2021 में 2020 की तुलना में 12% की वृद्धि देखी गई. फिलहाल मई और जून के रिकॉर्ड अभी आने बाकी हैं. इस साल अप्रैल में हुई मौतों पर किए गए सर्वे में पता चला है कि कोविड और बिना कोविड से मरने वाले लोगों की संख्या 6,200 है.