Home Crime कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन, मुंबई में स्टेशन-बाजारों में उमड़ी भीड़

कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन, मुंबई में स्टेशन-बाजारों में उमड़ी भीड़

42
0

मुंबई : कोरोना वायरस का संकट बढ़ते ही देश में सख्तियों की वापसी हो गई है. देश के कई हिस्सों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, कई राज्यों ने लॉकडाउन का रुख भी किया है. इसी कड़ी में देश के कई हिस्सों में आज से वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है.
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए राज्यों ने ये फैसला किया है. ऐसे में वीकेंड लॉकडाउन को लेकर क्या अपडेट है और ये किन शहरों में लग रहा है, एक नज़र डाल लीजिए…
– पूरे महाराष्ट्र में आज से वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है, जो पूरे अप्रैल में लागू रहेगा. यानी शुक्रवार की शाम से सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा. मुंबई, नागपुर, नासिक, ठाणे, पुणे जैसे शहरों में तो कोरोना वायरस काफी तेज़ी से फैल रहा है, ऐसे में इन शहरों में भी वीकेंड लॉकडाउन आज से शुरू हो रहा है.
– मुंबई में वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत से पहले आज सुबह लोग बड़ी संख्या में बाज़ार पहुंचे. दादर की सब्जी मंडी में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और लॉकडाउन से पहले ही सामान खरीदने की कोशिश में दिखे.
– मध्य प्रदेश के सभी शहरों में अब वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा. यानी भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, जबलपुर समेत हर शहरी इलाके में लॉकडाउन रहेगा. ये पाबंदी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगी. सिर्फ बेहद ज़रूरी क्षेत्रों के लोगों को बाहर निकलने की अनुमति होगी, वो भी इजाजत के बाद ही..
– मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में तो 8 अप्रैल से 7 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लग चुका है, कोलार में 9 अप्रैल से नौ दिनों का लॉकडाउन है और शाजापुर में भी आज से दो दिनों का लॉकडाउन है.
– छत्तीसगढ़ के रायपुर में संपूर्ण लॉकडाउन की वापसी हो गई है. रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक सबकुछ बंद रहेगा. यानी पिछले साल जैसा लॉकडाउन के वक्त माहौल था, बिल्कुल वैसी ही पाबंदी लागू की जाएगी.