मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी बीच मुम्बई की लोकल ट्रेनों में बिना मास्क यात्रा के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे ने फिर से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. इन मामलों को रोकने के लिए मुम्बई के अलग-अलग स्टेशनों पर आरपीएफ और बीएमसी की ज्वाइंट टीम ने फिर से संघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है. इस अभियान का खासा असर भी देखने को मिल रहा है.
मुम्बई में जहां एक तरफ कोरोना मामलों की संख्या लगातार रफ्तार पकड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ मुम्बई की लाइफलाइन में बिना मास्क यात्रा करने यात्रियों की बढ़ती संख्या रेलवे और बीएमसी की चिंता बढ़ने लगी थी. ऐसे में लोकल में लगातार बढ़ती बिना मास्क यात्रा पर लगाम लगाने के लिए आरपीएफ और बीएमसी ने फिर से एक्शन में आ गई और जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है. इस अभियान का जबरदस्त असर भी देखने को मिला और ज्यादातर लोग कार्रवाई के डर से मास्क लगाए नजर आए.
मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार के बताया कि लोकल में बिना मास्क यात्रा करने वालों पर हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. बीएमसी और आरपीएफ की ज्वाइंट टीम स्टेशनों पर संघन चेकिंग अभियान चलाए हुए है. अब तक 6500 लोगों को बिना मास्क यात्रा करते हुए पकड़ा जा चुका है और ये कार्रवाई लगातार जारी है.
रेलवे द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक लोकल में पिछले एक सप्ताह में बिना मास्क यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ी है. मध्य रेलवे में जहां एक सप्ताह में करीब 1400 तो पश्चिम रेलवे में पिछले 2 दिनों में करीब 600 लोग बिना मास्क यात्रा करते हुए पकड़े गए हैं. 1 फरवरी से अब तक के आंकड़ों के मुताबिक मध्य रेलवे में 6500 लोग बिना यात्रा करते पकड़े गए हैं, जिनसे करीब 14 लाख का जुर्माना वसूला गया है, जबकिं पश्चिम रेलवे में कुल 4071 लोग पकड़े गए हैं, जिनसे करीब 1.13 लाख जुर्माना वसूला गया है.
मुम्बई में पिछले 24 घन्टे में 1000 से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं और पिछले एक सप्ताह से इसी तरह से आंकड़ों के आने का सिलसिला जारी है. मौजूदा समय में करीब 40 लाख लोग लोकल में यात्रा करते हैं और ऐसे में सख्ती बरतनी बहुत जरूरी है,वर्ना मुम्बई मे कोरोना विस्फोट फिर से होने का खतरा बढ़ सकता है और मुम्बई फिर से लॉकडाउन में जा सकती है.





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 1


